Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 12, 2022

Primary ka master:परिषदीय विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर 48 वर्षीय शिक्षक ताहिर हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी पांच दिन पहले मामूली विवाद पर अपने मायके चली गई थीं। तब से शिक्षक अपने घर पर अकेले थे।



कासगंज में गंजडुडवारा के मूल निवासी ताहिर हुसैन उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटला में सहायक अध्यापक थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक ताहिर हुसैन ने कस्बे के पठानटोला में अपना मकान बनवा लिया है। करीब पांच माह से वह उझानी में ही रह रहे थे। उनका निकाह सहसवान निवासी फरहा के साथ हुआ था। पांच दिन पहले उनका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर फरहा अपने मायके चली गई थी।


रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक ताहिर हुसैन की तबीयत खराब हो गई। इस पर नजदीकी लोग उन्हें निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। दोपहर करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर उनकी पत्नी कॉलेज पहुंच गईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। पत्नी ने बताया कि उनका पति से पांच दिन पहले मामूली विवाद हुआ था। तब से वह अपने मायके में थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शिक्षक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। फिलहाल उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

Primary ka master:परिषदीय विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link