Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 2, 2022

स्वच्छता सर्वेक्षण : स्वच्छ सर्वे इंदौर फिर रहा आगे प्रयागराज को 16वां स्थान मिला

 नई दिल्ली/लखनऊ, हिटी। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। दूसरे स्थान पर गुजरात का सूरत और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई रहा है। प्रदेश पुरस्कार की श्रेणी में लखनऊ को नवाचार व सर्वोत्तम अभ्यास के लिए पुरस्कार मिलेगा। स्वच्छता में नोएडा को यूपी में पहला और अपनी श्रेणी में पूरे देश में 5वां स्थान व देश में 11वां स्थान प्राप्त हुआ। गाजियाबाद को 12वां, मेरठ को 15वां, प्रयागराज को 16वां, लखनऊ को 17वां और वाराणसी को 21 वां स्थान मिला है। आगरा 23वें स्थान पर है। पटना को 38वां और धनबाद को 35वां स्थान मिला है।



राष्ट्रीय स्तर पर 10 से 40 लाख की आबादी वाले शहरों में मेरठ को तेजी से बढ़ते हुए शहर और कानपुर नगर निगम को नवाचार व सर्वोत्तम अभ्यास की श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पुरस्कार प्रदान किए।


पांच पायदान नीचे P05


स्वच्छता रैंकिंग दस लाख की आबादी वाले शहरों में तिरुपति शीर्ष पर


नई दिल्ली/लखनऊ, हिटी। स्वच्छता रैंकिंग में एक लाख से दस लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में तिरुपति पहले स्थान पर है, जबकि नई दिल्ली को तीसरा और नोएडा को पांचवां स्थान मिला है। देहरादून 69 वें स्थान पर है। वहीं, सौ से ज्यादा शहरों वाले राज्यों में मध्य प्रदेश पहले स्थान, छत्तीसगढ़ दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा।


स्वच्छ सर्वेक्षण का यह सातवां संस्करण था, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन शहरों की प्रगति का अध्ययन करने और विभिन्न स्वच्छता मानकों के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों को रैंक दी गई है। पिछली बार से 34 ज्यादा शहरी निकाय इस बार सर्वेक्षण में शामिल हुए हैं। इस बार कुल 4354 शहरी निकायों का सर्वेक्षण किया गया किया गया।


उत्तराखंड तीसरे स्थान पर सौ से कम शहरों वाली श्रेणी वाले राज्यों में त्रिपुरा पहले स्थान पर, झारखंड दूसरे और उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है। आंध्र प्रदेश को सफाई मित्र सुरक्षा 2022 पुरस्कार दिया गया है।


1-10 लाख तक आबादी इस श्रेणी में दिल्ली की तीन नगर निगम में दक्षिणी दिल्ली को 28, पूर्वी दिल्ली 34 और उत्तरी दिल्ली को 37 वां स्थान मिला है।



अयोध्या 120वें स्थान पर


एक से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में गुड़गांव 19वें स्थान पर है। अलीगढ़ 29 वे, सहारनपुर 40 वें, मथुरा वृंदावन 49वें और अयोध्या 120 वें स्थान पर है। देहरादून को 69 वां ऋषिकेश को 220 और हरिद्वार को 330 वां स्थान मिला है। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में सबसे ऊपर इंदौर, सूरत, नवी मुंबई, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, भोपाल, राजकोट, अहमदाबाद, पुणे और ग्रेटर हैदराबाद हैं। रांची 39 वें स्थान पर है।

स्वच्छता सर्वेक्षण : स्वच्छ सर्वे इंदौर फिर रहा आगे प्रयागराज को 16वां स्थान मिला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link