Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 15, 2022

माध्यमिक शिक्षा : अफसरों की हो स्थायी नियुक्ति

 लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से माध्यमिक शिक्षा विभाग में सभी पदों पर नियमित अधिकारियों की तैनाती की मांग की है। जो अधिकारी नियुक्त हैं, उनकी उपस्थिति भी सुनिश्चित कराने की मांग की है।



संघ की अध्यक्ष छाया शुक्ला व महामंत्री रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने सीएम को भेजे मांग पत्र में कहा है कि सिर्फ महानिदेशक की माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनाती से सुधार नहीं होगा। शासन से लेकर विभाग के ज्यादातर वरिष्ठ पदों पर स्थायी अधिकारी की तैनाती नहीं है।


प्रभारी अधिकारियों के भरोसे काम चल रहा है। यही नहीं प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों (बालक/बालिका) सभी पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल कालेजों व राजकीय अभिनव विद्यालयों में भी प्रभारी के स्थान पर नियमित प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की जाए।

माध्यमिक शिक्षा : अफसरों की हो स्थायी नियुक्ति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link