Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 25, 2022

CBSE स्कूलों में प्रैक्टिकल 1 जनवरी से

 लखनऊ। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के स्कूलों में एक जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। प्रोजेक्ट जमा करने व आंतरिक मूल्यांकन भी इसी तारीख से शुरू होंगे। जल्द ही बोर्ड की तरफ से विस्तृत शिड्यूल जारी किया जाएगा। कोरोना की वजह से पिछली बार दो भागों में कराए गए प्रेक्टिकल इस बार वार्षिक ही होंगे।



प्रैक्टिकल में दो परीक्षक रहेंगे, एक बाहरी और एक स्कूल का। स्कूल परीक्षक को बाहरी परीक्षक के समक्ष छात्रों से प्रश्न पूछने होंगे। इस बात का ध्यान रखना होगा कि बैच में 20 से ज्यादा छात्र न हों। एक समय में एक बैच आधे छात्रों से प्रेक्टिकल और बाकी का वाइवा होगा। छात्रों की संख्या ज्यादा होने पर कई सेशन होंगे।


CBSE स्कूलों में प्रैक्टिकल 1 जनवरी से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link