सुल्तानपुर मध्याहन भोजन योजना के संचालन के लिए शासन ने नई गाइडलाइन बनाई है। एमडीएम पंजिका में ग्रशन उठान के संबंध में पारदर्शिता बरतने के लिए प्रधानाध्यापक, प्रधान व कोटेदार के संयुक्त हस्ताक्षर कराए जाएंगे।
विद्यालय की दीवारों पर शिकायत पंजीकरण संबंधी टोल फ्री नंबर लिखे जाएंगे। एमडीएम के संचालन में शिथिलता बरतने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। स्कूल स्तर पर एमडीएम संचालन के लिए प्रधानाध्यापक
की ओर से रसोइयों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि वे खाना बनाते समय सिंथेटिक कपड़ों का प्रयोग न करें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। चावल पकाने से पूर्व साफ पानी में भली-भांति धोएं।
एलपीजी गैस सिलेंडर पर ही भोजन पकाएं हरी सब्जियों के प्रयोग से पूर्व उसे अच्छी तरह से धोने के निर्देश दिए गए हैं। भोजन रसोई घर में ही बनाया जाएगा। विद्यालय में प्रयुक्त सामग्री के सैंपल की निर्धारित खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। सैंपल फेल होने की दशा में संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
.jpeg)
