बारा शिक्षकों की मनमानी रोकने व शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रेरणा पोर्टल के साथ ही एआरपी और बीईओ भी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। बावजूद इसके जिले में कार्यरत शिक्षकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कौशाम्बी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल बाबा का पुरवा उनमें से एक है। शनिवार को स्कूल में दोपहर 12.50 बजे तक ताला लटकता मिला।
स्कूल में मौजूदा शैक्षिक सत्र में कुल 22 बच्चे (कक्षा छह से लेकर 8 तक में 22 बच्चे) पंजीकृत हैं मनमानी का आलम यह कि शनिवार को सुबह 12.50 बजे तक स्कूल का ताला ही नहीं खुला था। स्कूल चलो अभियान व आउट ड्राप बच्चों को चिह्नित करने की कोशिश का अभियान भी स्कूल में फ्लाप साबित हुआ है।
शिक्षकों की मनमानी को लेकर जिम्मेदार पूरे मामले से अंजान बने हुए हैं। प्रभारी एबीएसए नीरज कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। स्कूल किन परिस्थितियों में नहीं खोला गया।
.jpeg)
