छिबरामऊ। मदरसा की शिक्षिका ने दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसे जिंदा जलाने का भी प्रयास किया था आरोपी परिवार के लोगों को फोन कर धमकी भी दे रहे।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती एक मदरसा में शिक्षिका है। रविवार को शिक्षिका ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मदरसा आते-जाते समय दो युवक अक्सर उसके साथ छेड़खानी करते हैं। दो अगस्त को छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया था आरोपी उसके भाइयों को फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार दहशत में है।
कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि यह मामला दो अगस्त को हुई मारपीट का है। युवती के भाई को आरोपियों ने फोन पर धमकी दी है, इस मामले की जांच की जा रही है।
updatemart,primarykamaster, updatemarts, up basic shiksha ,up basic shiksha news,upbasic news,up basic shiksha parishad news,basic shiksha parishad up,basic shiksha news up,update mart,up primary ka master,

