महोबा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक रविवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें शिक्षकों के उत्पीड़न के मामलों पर नाराजगी जताई गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष बेनी प्रसाद यादव ने कहा कि किसी शिक्षक का शोषण नहीं होने दिया जाएगा निलंबित शिक्षकों व रुके वेतन को बहाल कराने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षण के अलावा अन्य कार्य न कराए जाने की मांग की। शिक्षकों से अन्य कार्य लिए जाने पर संगठन आंदोलन करेगा।
बैठक के दौरान ब्लॉक कबरई का निर्वाचन कराया गया जिसमें यादवेंद्र सिंह को कबरई ब्लॉक अध्यक्ष, धीरज कुमार को महामंत्री, हेमंत कुमार को संगठन मंत्री व अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान 30 से अधिक शिक्षकों ने महासंघ की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अन्य ब्लॉकों में भी जल्द निर्वाचन व सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री मुकेश श्रीवास, जय सिंह कुशवाहा, अनिल रावत, बीरेंद्र, सुरेश सोनी, कृष्णकांत, जफर खां आदि मौजूद रहे।
.jpeg)
