Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 16, 2022

Primary ka master: 2023 में कई सप्ताह्म॑त के साथ छुट्टियों का मजा, उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2023 के लिए जारी की सार्वजनिक अवकाशों की सूची

  नए साल आने में करीब डेढ़ माह बचे है। सरकारी व निजी कमचारी अपनी छुट्टियों का प्लान अभी से कर सकते हैं। अगले साल पांच पर्व सोमवार को पड़ रहे हैं। इस कारण सचिवालय कर्मचारियों को शनिवार व रविवार का अवकाश के कारण संयोगवश तीन दिन लगातार छ्टटी पर रहने की सुविधा मिल सकेगी। सप्ताहांत के पहले या बाद साथ लगा कर मिल रही कई पर्वों की छुट्टियों का मजा लिया जा सकता है।



पर कुछ पर्व छुट्टियों के दिन यानी शनिवार व रविवार को पड़ रहे हैं। इस कारण राज्य कर्मचारियों खासतौर पर सचिवालय कर्मियों को कई छुट्टियों का नुकसान उठाना पड़ेगा। मसलन, साल 2023 में मो. हजरत अली का जन्मदिवस व दीपावली रविवार को पड़ रहे हैं। ईद उल फितर, बकरीद, महाशिवरात्रि शनिवार को होंगे।


उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश की वार्षिक सूची जारी कर दी है। इसमें 25 सार्वजनिक अवकाश हैं। इसके अलावा 31 निर्बन्धित अवकाश हैं। गुरुवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 18 फरवरी शनिवार को शिवरात्रि होगी। 7 मार्च मंगलवार को होलिका दहन व 8 मार्च बुधवार को होली का पर्व है। इस तरह सचिवालय में कार्यालय सोमवार को छोड़कर शनिवार से बुधवार तक बंद रहेंगे। दीपावली का अवकाश 12 नवंबर रविवार से शुरू होगा।



अगले वर्ष पड़ने वाले कुछ प्रमुख त्योहार


30 मार्च गुरुवार को रामनवमी, 4 अप्रैल मंगलवार को महावीर जयंती, 7 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल शुक्रवार अम्बेडकर जयंती, 5 मई शक्रवार बुद्ध पूर्णिमा, 29 जून गुरुवार को बकरीद, 29 जुलाई शनिवार मोहर्रम, 15 अगस्त मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस, 31 अगस्त गुरुवार को रक्षा बंधन, 7 सितंबर गुरुवार को जन्माष्टमी, 28 सितंबर गुरुवार को बारावफात का अवकाश होगा। 2 अक्तूबर सोमवार को गांधी जयंती, 23 अक्तूबर सोमवार को दशहरा महानवमी व 24 अक्तूबर मंगलवार को विजयादशमी का अवकाश होगा।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇

उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2023 की अवकाश तालिका जारी, देखें व डाउनलोड करें Holiday table for the year 2023 by the UP government

Primary ka master: 2023 में कई सप्ताह्म॑त के साथ छुट्टियों का मजा, उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2023 के लिए जारी की सार्वजनिक अवकाशों की सूची Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link