Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 16, 2022

शिक्षक की बाइक में टक्कर मारी, विरोध करने पर किया हमला

 हरदोई सुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर सेमरा चौराहा के पास शनिवार शाम स्कूल से पढ़ाकर आ रहे शिक्षक को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक का डॉक्टरी परीक्षण कराया शहर कोतवाली क्षेत्र के रदघेपुरवा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह सुरसा ब्लॉक के  बदरुद्दीनपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक है।



शनिवार शाम वह स्कूल पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे। सेमरा चौराहा के पास पीछे से नशी की हालत में आए बाइक सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।  इसका विरोध करने पर बाइक सवारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें आंख और नाक में चोटें आई। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार भाग गए। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

updatemart,primarykamaster, updatemarts, up basic shiksha ,up basic shiksha news,upbasic news,up basic shiksha parishad news,basic shiksha parishad up,basic shiksha news up,update mart,up primary ka master,

शिक्षक की बाइक में टक्कर मारी, विरोध करने पर किया हमला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link