Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 6, 2022

सरकार व बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ अफवाह फैलाने की शिकायत



लखनऊ। राज्य परियोजना के अपर निदेशक ने एक युवक पर सोशल मीडिया में बेसिक शिक्षा विभाग व प्रदेश की योगी सरकार के विरुद्ध भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग की तरफ से पुलिस अधीक्षक साइबर सेल को पत्र लिखा है। अपर परियोजना निदेशक रोहित त्रिपाठी ने पत्र में बताया है कि खुद को डीएलएड/बीटीसी संघ का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाला रजत सिंह लगभग छह महीने से योजनाबद्ध ढंगसे योगी सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग के विरुद्ध सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। उसके कृत्य युवाओं को पथ भ्रमित करते हुए आंदोलन के लिए भड़का रहे हैं। उसके इस दुष्प्रचार से सूबे में अराजकता व कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। इसी क्रम में उन्होंने पुलिस अधीक्षक साइबर सेल से आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट व आईपीसी के तहत कार्रवाई करने के लिए लिखा है।


सरकार व बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ अफवाह फैलाने की शिकायत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link