Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 4, 2022

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए चलाया गया अभियान

 प्रयागराज । शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बुधवार को एक बार फिर टीईटी, सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने अभियान चलाया। ट्वीट कर प्रतियोगियों ने शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग की।

डीएलएड-बीटीसी संघ के अध्यक्ष विनोद पटेल का कहना है कि सभी प्रशिक्षु साथी 15 नवंबर तक सोशल मीडिया के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग करेंगे। सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर फिर विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है।



बताया कि पिछली भर्ती 2018 में निकली थी। हाल ही में बेसिक शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में बताया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों के 51112 तथा नगरीय क्षेत्र में 12149 पद रिक्त हैं। इसके बाद भी भर्ती का विज्ञापन नहीं जारी किया गया। संवाद

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए चलाया गया अभियान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link