Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 24, 2022

मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सात बीएलओ गैरहाजिर, स्पष्टीकरण तलब

 रुद्रपुर विधान सभा की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया अभियान के दूसरे चरण में 212 नए मतदाताओं ने मतदाता सूची में शामिल होने के लिए फार्म जमा किया।


वहीं, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के निरीक्षण में सात बीएलओ बूथों पर गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है। विशेष अभियान के दौरान व बुजुर्ग में संजय कुमार चौहान, उर्मिला चौहान, अमिरा में बसंती देवी, मठिया तिवारी में मीना देवी, मालपट्टी में नूरे आलम, मदनपुर में सीमा यादव और भृगुसरो में जितेंद्र मणि निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए।



बुधों का एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला तहसीलदार अभय राज नायब तहसीलदार करन सिंह ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि विलोपन के लिए 272 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर विशेष अभियान में बूथ पर बीएलओ को निर्धारित समय तक रहने के निर्देश दिए गए हैं। बीएलओ को बूथों पर अभियान के दौरान लगाने के लिए फ्लेक्स बोर्ड और परिचय पत्र भी वितरित कर दिया गया है। विशेष अभियान के दौरान पर्यवेक्षक विंध्यवासिनी पांडेय, देवेंद्र यादव, अमरदेव सिंह, रामकिशोर मौर्या, संजय कुमार, रामाश्रय गौड आदि मौजूद रहे।


primary ka master, basic shiksha news, up basic news, basic shiksha parishad, basic news, basic shiksha, up basic shiksha parishad, बेसिक शिक्षा न्यूज़,basic shiksha parishad news,

मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सात बीएलओ गैरहाजिर, स्पष्टीकरण तलब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link