Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 16, 2022

Primary ka master: किताब खोने पर दूसरी कक्षा की छात्रा को पीटा


हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मौहारी स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक पर कक्षा दो की छात्रा से मारपीट का आरोप है। इस मामले में बच्ची की मां ने थाने में तहरीर दी है।







बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से इस मामले की जांच कराई जा रही है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मौहारी में नीरज पत्नी गोपाल की दो बेटी दिव्यांशी और शालू पढ़ती हैं। कक्षा दो में पढ़ने वाली बेटी दिव्यांशी से हिंदी की किताब गुम हो गई। आरोप है कि इस बात से गुस्साए शिक्षक ने बच्ची के साथ जमकर मारपीट की। स्कूल से घर लौटने पर बच्ची ने मारपीट की जानकारी अपनी मां को दी। दूसरे दिन बच्ची की मां व गांव के लोग स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। संवाद

Primary ka master: किताब खोने पर दूसरी कक्षा की छात्रा को पीटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link