Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 24, 2023

Weather update: प्रदेश में 27 तक बदली बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट आज भी आंधी और बारिश

 लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में आगामी 27 अप्रैल तक बदली-बारिश और कहीं-कहीं तेज हवा का सिलसिला बना रहने के आसार जताए हैं। मौसम में यह बदलाव उत्तरी पाकिस्तान व आसपास तथा पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने व उत्तर पूर्व राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के आसपास चक्रवातीय दबाव केन्द्रित होने से आया है। पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।



ईद का मौका, रविवार की छुट्टी और उस पर बदली-बारिश ने मौसम खुशगवार बना दिया। दोपहर में दो बजे के करीब ऐसे काले बादल छाए कि भरी दुपहरी शाम नजर आने लगी। दिन का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के करीब लुढ़क गया।


तेज हवाओं के झोंके और रिमझिम बारिश ने गर्मी से परेशान लखनऊ का दिल खुश कर दिया। शाम को पार्कों, सड़कों, 1090 चौराहा, मैरीन ड्राइव जैसी जगहों पर उमड़ी भीड़ ने खुशनुमा मौसम का भरपूर आनंद लिया। 1090 चौराहे पर तो जैसे मेला लग गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार भी मौसम ऐसा ही रहेगा।


अनुमान एक और विक्षोभ हो रहा तैयार

मो. दानिश ने बताया इस समय इराक और ईरान के ऊपर एक और पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है। इसके भी अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए देश में दाखिल होने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के रुख और असर के बारे में एक-दो दिन बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


मौसम विभाग का अलर्ट आज भी आंधी और बारिश

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एसएमएस अलर्ट जारी किए गए हैं। यह ऑटोमेटेड सेवा है। पंजाब के ऊपर मध्य क्षोभमंडल में पछुआ चक्रवाती हवाएं, मध्य प्रदेश के ऊपर निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती गतिविधियां हैं। ये हवाएं प्रदेश के ऊपर टकरा रही हैं। सोमवार को भी आंधी की संभावना है।


एक घंटे में तापमान 36 से लुढ़क कर 27 डिग्री पहुंचा

शहर में सुबह दस बजे ही पारा 30 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग ने दिन का पारा 36.8 डिग्री दर्ज किया। करीब दो बजे बादलों की आवाजाही शुरू हुई। 45 से 50 किमी की रफ्तार से चली हवाओं और बौछारों से एक घंटे में तापमान 36 से नौ डिग्री लुढ़क कर 27 सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने शाम सात बजे तक 3.2 मिमी बरसात दर्ज की।


Weather update: प्रदेश में 27 तक बदली बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट आज भी आंधी और बारिश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link