Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 20, 2023

दो डीएम समेत नौ आईएएस बदले

 


सरकार ने गुरुवार की देर रात बहराइच व सहारनपुर के डीएम समेत नौ आईएएस अफसरो के तबादले किए। अपर मुख्य सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम बोबड़े को एसीएस राज्यपाल पद पर तैनाती दी गई है। एसीओ यमुना एक्सप्रेस वे मोनिका रानी को बहराइच और बहराइच के डीएम रहे दिनेश चंद्रा को सहारनपुर डीएम बनाया है।


अखिलेश सिंह को बस्ती का प्रभारी मंडलायुक्त बनाया है। बस्ती के मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा को देवीपाटन का मंडलायुक्त और यहाँ रहे एमपी अग्रवाल को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा को नाराज़गी के चलते प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कपिल सिंह को अब एसीईओ यमुना ऑथर्टी बनाया गया है।

दो डीएम समेत नौ आईएएस बदले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link