Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 6, 2023

बीपीएड और रसायन के पेपर की परीक्षा स्थगित

 प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय ने आठ जून को दूसरी पाली में प्रस्तावित बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-23 के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा अब 10 जून को दोपहर एक से तीन बजे तक होगी।



विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक जून को आयोजित एमएससी रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा को भी गलत पेपर बंटने के कारण स्थगित किया है। यह परीक्षा अब आठ जून को सुबह आठ से 10 बजे तक होगी। आठ जून को सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के तहत प्रस्तावित एमपीएड की प्रवेश परीक्षा में बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी शामिल होना है। आठ जून को ही बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर के तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा भी प्रस्तावित थी। जिसे परीक्षार्थियों की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थगित कर दिया है, ताकि छात्र एमपीएड की प्रवेश परीक्षा दे सकें।

बीपीएड और रसायन के पेपर की परीक्षा स्थगित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link