Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 17, 2023

ट्रांसफर विशेष : जानिए खास- खास बातें

 ➡️ _शिक्षिका 02 वर्ष एवं शिक्षक 05 वर्ष की नियमित सेवावधि पूर्ण किये जाने के उपरान्त हीऑनलाइन आवेदन के लिए अर्ह होंगे। सेवावधि की गणना कार्यरत जनपद के दिनांक सेऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 17.06.2023 तक की जायेगी।_



➡️ _एकल अभिभावक ( अविवाहित पुत्र-पुत्रियों का अकेले पालन करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिका) अर्थात जीवनसाथी (Spouse) की असामयिक मृत्य होने तथा परिवार न्यायालय / सक्षम न्यायालय द्वारा निर्गत तलाक (Divorce) सम्बन्धी आदेश के उपरान्त अकेले रहने वाले शिक्षक एवं शिक्षिका जो अविवाहित पुत्र-पुत्रियों को पालन करते हो, माने जायेंगे।_



_ट्रांसफर विशेष,,।।।_



_यदि किसी साथी का वर्तमान में loan चल रहा है तो उन्हें चिंता की कोई जरूरत नही है बैंक वाले बिना किसी बाधा के नोड्यूज इशू कर देंगे,,।।।_



*_बेसिक में फेस्टिव seasion चल रहा है,,।।।_*



_अन्तर्जनपदीय सामान्य व पारस्परिक ट्रांसफर, जिले के अंदर म्यूच्यूअल, प्रमोशन कैसलेश राज्य पुरस्कार,,।।।।_




1️⃣ _समस्त प्रकार के कैंसर_


2️⃣ _समस्त प्रकार के हृदय रोग,,।।।_


3️⃣ _डायलिसिस और गुर्दा प्रत्यारोपण सहित समस्त प्रकार के गुर्दा रोग।_


4️⃣ _दीर्घकालीन यकृत रोग और यकृत प्रत्यारोपण_


5️⃣ _यकृत संरक्षा प्रक्रिया और तात्कालिक उपचार हेतु आवश्यक बचाव सर्जरी_


6️⃣ _अल्पकालिक अत्यन्त गंभीर यकृत रोग_


7️⃣ _घुटने और कूल्हे का बदलाव_


8️⃣ _प्रोस्टेट ग्लैण्ड सर्जरी_


9️⃣ _कार्निया प्रत्यारोपण_



_ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका जो वर्तमान में निलम्बित है, को अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया में आवेदन करने से वंचित नही किया जायेगा तथा ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका को यदि स्थानान्तरण का लाभ प्राप्त होता है, तो उनके विरुद्ध प्रचलित अनुशासनात्मक कार्यवाही समाप्त होने के पश्चात कार्यमुक्त किया जायेगा ।_


➡️ _अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा सवर्ग मे तथा नगर सेवा सवंर्ग से नगर सेवा सवंर्ग में किये जायेंगे। ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका जो खण्ड शिक्षा अधिकारी के अधीन कार्यरत है ग्रामीण सेवा संवर्ग के शिक्षक एवं शिक्षिका तथा जो नगर शिक्षा अधिकारी के अधीन कार्यरत है नगर सेवा संवर्ग के शिक्षक एवं शिक्षिका होंगे।_


➡️ _ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका जो सेवा में दिव्यांगता के आधार पर चयनित है, की दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत हो तथा उनके द्वारा सक्षम प्राधिकारी द्वारा इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया हो, अर्ह होंगे।_



➡️ _सेवा में आने के बाद अपरिहार्य कारणों से दिव्यांग हुए शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा प्रस्तुत दिव्यांग प्रमाण पत्र जिनके दिव्यांगता का प्रतिशत कम से कम 40 प्रतिशत का पस्तुत किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में भौतिक सत्यापनोंपरान्त अग्रतर कार्यवाही की जायेगी। दृष्टिबाधित दिव्यांगता, श्रवण बाधित एवं चलन क्रिया से सम्बन्धित दिव्यांगता का गहनता से परीक्षण / भौतिक सत्यापन किया जायेगा_

ट्रांसफर विशेष : जानिए खास- खास बातें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link