Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 21, 2023

पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से पुलिस विभाग में 62424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नागरिक पुलिस उप निरीक्षक अथवा सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष के 2,469 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है जबकि नागरिक पुलिस के आरक्षी एवं सम़कक्ष के 52,699 पदों पर भी भर्ती शुरू की जा रही है।



इसके अलावा रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के 2,430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के ग्रेड ए के 872 पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।

पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link