Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 28, 2023

डीएलएड में प्रवेश शुल्क जमा करने का आखिरी मौका आज

 डीएलएड में प्रवेश शुल्क जमा करने का आखिरी मौका आज


प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण 2023 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मंगलवार को समाप्त हो गया। शुल्क जमा करने के लिए आवेदनकर्ताओं के पास बुधवार यानी 28 जून तक का मौका है। पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र के प्रिंट आउट 30 जून तक लिए जा सकेंगे।



इस बार प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट की 10600 और 2974 निजी कॉलेजों की 222750 यानी कुल 233350 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।


इस सत्र में 28 निजी कॉलेजों में प्रवेश नहीं होगा। इन कॉलेजों ने अपनी संबद्धता समाप्त करने के लिए आवेदन किया है।

डीएलएड में प्रवेश शुल्क जमा करने का आखिरी मौका आज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link