Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 29, 2023

नगर निगम स्कूलों की दशा सुधरेगी

 लखनऊ, महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को नगर निगम के स्कूलों का निरीक्षण किया। इन स्कूलों की दशा उन्हें काफी खराब मिली है। मेयर ने सभी स्कूलों के सुधार के लिए नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह को इनका डीपीआर तैयार कराने का निर्देश दिया है। नगर निगम के इन स्कूलों को व्यापारियों ने गोद भी लिया है। वह भी इन्हें संवारने में मदद करेंगे।


मेयर ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालयों को उच्चीकृत करने व संसाधन सम्पन्न बनाने के लिए बुधवार से मिशन स्कूल अभियान शुरू किया। अमीनाबाद इण्टर कालेज को छोड़कर नगर निगम के सभी स्कूलों की दशा खराब मिली है। अमीनाबाद के भी दो हॉल बारिश में टपकते हैं। अन्य स्कूलों की हालत काफी खराब मिली है। अब निगम इन स्कूलों की दशा सुधारने जा रहा है। मेयर ने अमीनाबाद इंटर कालेज, कश्मीरी मोहल्ला म्युनिस्पिल गर्ल्स इंटर कालेज, कश्मीरी मोहल्ला मॉडल मान्टेसरी स्कूल समेत अन्य का निरीक्षण किया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि व्यापारियों को इन स्कूलों को गोद दिया गया है। कुछ पैसा नगर निगम भी लगाएगा। कुछ विधायक, एमएलसी से लिया जाएगा। सीएसआर से भी बजट लिया जाएगा।



कश्मीरी मोहल्ला की इमारत जर्जर, मरम्मत होगी


कश्मीरी मोहल्ला म्युनिस्पिल गर्ल्स इंटर कालेज का भवन जीर्ण-शीर्ण स्थिति में मिला। खिड़की-दरवाजे भी टूटे हुए थे। इस संबंध में उन्होंने नगर अभियंताओं को अतिशीघ्र डीपीआर बनाने को कहा। इस विद्यालय की छत व प्लास्टर ठीक होगा। खिड़की दरवाजे बदले जाएंगे। स्मार्ट क्लास बनेगा।अन्य कालेजों में भी जरूरत के काम होंगे। अमीनाबाद इंटर कॉलेज की व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।


 कॉलेज के उद्यान में एक माली की तैनाती के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद मुकेश सिंह मोंटी थे।


नगर निगम स्कूलों की दशा सुधरेगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link