Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 1, 2023

बीएड प्रवेश परीक्षा में काशी की शालिनी पहले नंबर पर

 बीएड प्रवेश परीक्षा में काशी की शालिनी पहले नंबर पर

बीएड प्रवेश परीक्षा में काशी की शालिनी पहले नंबर पर

बीएड प्रवेश परीक्षा में अव्वल शालिनी।

लखनऊ,। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में वाराणसी जिले की शालिनी पटेल ने 400 में से 370 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है जबकि कानपुर के राहुल ने दूसरा, प्रयागराज जिले के मातेश्वर प्रसाद ने तीसरा और मथुरा जिले की ज्योति सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से फोन पर बातचीत कर शुभकामनाएं दीं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 15 जून को 75 जिलों के 1108 परीक्षा केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें 4,72,882 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा में भी छात्राओं ने अपना परचम लहराया। टॉपर रहीं शालिनी पटेल ने 400 में 370 अंक हासिल किया तो चौथे स्थान पर रहीं ज्योति सिंह ने 352 अंक प्राप्त किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को फोन कर बधाई दी ।



काउंसलिंग 10 जुलाई 2023 से प्रस्तावित प्रदेश के 2510 बीएड महाविद्यालयों में 2,53,000 सीटें हैं। बीएड सत्र नियमित करने के उद्देश्य से काउंसलिंग 10 जुलाई 2023 से प्रस्तावित है।


बीएड प्रवेश परीक्षा में काशी की शालिनी पहले नंबर पर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link