Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 21, 2023

स्थानांतरण सत्र खत्म होने पर तबादले का आरोप

 कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीपी मिश्रा ने कहा है कि स्थानांतरण सत्र समाप्त होने के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के कई पदाधिकारियों का स्वास्थ्य विभाग ने स्थानांतरण कर दिया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारियों ने बदले की भावना से अध्यक्ष और मंत्री का स्थानांतरण कर दिया है।



उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दें कि स्थानांतरण सत्र के समाप्त होने के बाद किए गए तबादलों को निरस्त किया जाए। कहा कि ऐसा न होने पर आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

स्थानांतरण सत्र खत्म होने पर तबादले का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link