Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 24, 2023

तबादले के बाद पुराने स्थान से वेतन निकला तो निलंबन

 तबादले के बाद पुराने स्थान से वेतन निकला तो निलंबन

लखनऊ, विशेष संवाददाता। निकायों में तबादले के बाद उसी स्थान पर जमे रहने वालों का वेतन निकालने वाले अधिकारियों के खिलाफ अब निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं तबादले के बाद नई तैनाती स्थल पर न जाने वालों का वेतन रोक दिया जाएगा।



स्थानीय निकाय निदेशक डा. नितिन बंसल द्वारा इस संबंध में शनिवार को निकायों को निर्देश भेजा गया है। निकायों से इसकी सूचना मांगी गई है कि उनके यहां कितनों का स्थानांतरण हुआ और कार्यमुक्त कितने हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि लखनऊ नगर निगम में कई अभियंताओं स्थानांतरण के बाद भी जमे हुए हैं।

तबादले के बाद पुराने स्थान से वेतन निकला तो निलंबन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link