Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 3, 2023

मौसम अपडेट : आज और कल कम बरसात, फिर झमाझम

 लखनऊ। प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी है। सोमवार और मंगलवार को बारिश कम होगी, लेकिन बुधवार से फिर झमाझम शुरू हो जाएगी। पूरे प्रदेश में रविवार को 14 मिमी बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सर्वाधिक बारिश पश्चिमी यूपी में बिजनौर के नगीना में 112 मिमी दर्ज की गई। बहराइच में 25.4 मिमी बरसात हुई। अन्य हिस्सों में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को पूरे देश को मानसून ने कवर कर लिया।


उन्होंने बताया कि प्रदेश के मध्यवर्ती भाग पर बने चक्रवाती दबाव के कमजोर पड़ने से बीते दो-तीन दिन से प्रदेश में जारी मानसून की सक्रियता में आंशिक कमी आई है। आगामी एक-दो दिन में पश्चिमी यूपी में बरसात कम होगी। दो दिन बाद फिर बरसात तेज होने के आसार हैं। ब्यूरो

मौसम अपडेट : आज और कल कम बरसात, फिर झमाझम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link