बलरामपुर। एक ही पद पर दस सालों की सेवा के बाद भी चयन वेतनमान न दिए जाने पर शिक्षकों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को बीएसए दफ्तर पर धरना दिया। बीएसए ने शिक्षकों से बात कर मांगों को लेकर आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों के अनुसार चयन वेतन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए रुपये की मांग की जा रही है। इससे पत्रावलियां वापस कर दी जातीं हैं। बीएसए से जांच कराने की भी मांग की गई। यह भी कहा कि 13 मई 2021 को अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया था कि ऑनलाइन सेवा अभिलेख ही मान्य हैं
।

