Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 18, 2023

बीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पीआरटी में शामिल करने की मांग

 लखनऊ। प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में बीएड की डिग्री को योग्य न मानने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद बीएड डिग्रीधारी युवा काफी परेशान हैं। इस फैसले के विरोध में बीएड अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया।



अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की वह यूपी में बीएड अभ्यर्थियों को पीआरटी (कक्षा एक से पांच) की शिक्षक भर्ती में शामिल करने का आदेश जारी करे और इसके लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) में भी अपना आवेदन करे। अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रदेश में 13 से 17 लाख बीएड डिग्री धारक हैं। जिन्होंने पीआरटी में भर्ती के लिए ही बीएड की डिग्री ली है। अब अचानक उन्हें अयोग्य कर दिया गया है।

बीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पीआरटी में शामिल करने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link