Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 30, 2023

शिक्षक दिवस पर सभी जिलों में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

 लखनऊ, । इस साल से शिक्षक दिवस पर हर जिले में वहां के उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जिले स्तर पर एक समिति बना दी है जो अपने जिले में चार प्रकार के शिक्षकों का चयन करेंगे।


इस सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार की देर रात सर्कुलर जारी कर दिया है।



सम्मानित किए जाने वालों में उत्कृष्ट परीक्षाफल दिलाने वाले प्रधानाध्यापक या शिक्षक से लेकर नवीन शिक्षण विधियों या नवाचार का प्रयोग करने वाले अथवा विद्यालय में उत्तम परिवेश देने वाले प्रधानाध्यापक या शिक्षक तथा विशेष उपलब्धि वाले प्रधानाचार्य या शिक्षक का चयन करेंगे। प्रत्येक जिले में बनी समिति गठित का अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक को बनाया गया है।

शिक्षक दिवस पर सभी जिलों में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link