Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 5, 2023

बेसिक शिक्षकों के सवा लाख पद रिक्त, मांगी नई भर्ती

 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का विधेयक कैबिनेट से पारित होने के बाद युवाओं ने नई भर्ती की मांग तेज कर दी है। इस आयोग का गठन एडेड उच्च शिक्षण संस्थानों से लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के लिए किया जा रहा है।



उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया है कि राज्यसभा में प्रदेशवार कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में स्वीकृत, भरे और रिक्त पद संबंधी प्रश्न पर शिक्षा राज्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022-23 में 1,26,028 रिक्त होने के जवाब दिया है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022-23 में स्वीकृत पद 5,79,622 हैं, जबकि 4,53,594 पद भरे हुए हैं। रिक्त पदों की संख्या 1,26,028 है।



इसी तरह सत्र 2020-21 एवं 2021-22 का भी विवरण दिया गया है, जिसमें रिक्त पदों की संख्या इससे अधिक दर्शाई गई है। अब इसे भरने की मांग की उठाई गई है। अनिल यादव ने मांग की है कि नया आयोग गठित होने पर रिक्त पदों को विज्ञापित कर भरा जाए, ताकि युवाओं का चयन हो सके

बेसिक शिक्षकों के सवा लाख पद रिक्त, मांगी नई भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link