Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 19, 2023

अंतरजनपदीय शिक्षकों को विद्यालय आवंटन 20 व 21 को

 अयोध्या, अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले परिषदीय विद्यालयों के गैर जनपदों से आयोध्या आने वाले अध्यापकों को जनपद अयोध्या के लिए परिषदीय विद्यालयों में विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए 20 और 21 सितम्बर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सभी शिक्षकों को बुलाया गया है।



सहायक अध्यापक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय को जनपद के विद्यालयों का आवंटन एनआईसी की ओर से विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा।

 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि शिक्षक एवं शिक्षिक की सूची जिनको विद्यालय आवंटन तथा विद्यालयों की सूची में किसी प्रकार विसंगति पाये जाने पर संशोधपरांत त्रृटिरहित सूची के क्रम में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी समय सारिणी कार्यवाही की जाएगी।

अंतरजनपदीय शिक्षकों को विद्यालय आवंटन 20 व 21 को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link