Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 25, 2023

मंजूरी: दिल्ली पुलिस में 13 हजार पदों पर भर्ती होगी

 दिल्ली पुलिस में जूनियर रैंक पर भर्ती प्रक्रिया तेज की जाएगी। राजनिवास के मुताबिक, अगले साल जुलाई तक 13 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के बाद भर्ती की इस प्रक्रिया को रफ्तार मिली है।


राजनिवास के मुताबिक, इनमें से 3521पदों पर इसी साल दिसंबर महीने तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जबकि, कुल 13,013 पदों पर अगले साल जुलाई माह तक भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



पदभार संभालने के बाद से ही उप राज्यपाल वीके सक्सेना खाली पदों को भरने के लिए लगातार बैठकें करते रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने खाली पदों को भरने और महिला उम्मीदवारों को भी पर्याप्त मात्रा में चयनित करने के निर्देश दिए हैं।


राजनिवास के मुताबिक, इसमें हेड कांस्टेबल के 559 पुरुष और 276 महिला के पद हैं। कांस्टेबल ड्राइवर के 1411 पुरुष पद हैं। हेड कांस्टेबल (एडब्लूओ-टीपीओ) के 573 पुरुष और 284 महिला पद हैं। इसके अलावा 418 तकनीकी पद फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, एमटी हेल्पर, एमटी स्टोररूम, स्टैटिशियन, असिस्टेंट, रेडियो टेक्निशीयन, वर्कशाप हैंड आदि के हैं।


ये होगी भर्ती प्रक्रिया


खाली पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा, पीई और एमटी, टाइपिंग परीक्षण देने होंगे। सभी पदों पर भर्ती इस साल दिसंबर से जुलाई 2024 तक भरे जाएंगे। इसमें दिसंबर तक करीब 3521 पदों पर भर्ती होगी। बचे पदों पर क्रमश जैसे-जैसे भर्ती होनी है, उसका शेड्यूल जारी होगा।


कॉमनवेल्थ में भर्ती हुई थी


दिल्ली पुलिस में जितने बड़े पैमाने पर भर्ती होने जा रही है, संभवत पिछले कुछ वर्षों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। इसके पहले बड़े पैमाने पर भर्ती कॉमनवेलथ गेम्स के दौरान की गई थी। उस वक्त भी सुरक्षा कारणों के मद्देनजर फील्ड ड्यूटी के अलावा कार्यालयी कामकाज से जुड़े कर्मियो की भी भर्ती की गई थी।

मंजूरी: दिल्ली पुलिस में 13 हजार पदों पर भर्ती होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link