Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 31, 2023

शिक्षामित्रों ने भाजपा नेताओं को सौंपा मांगों का ज्ञापन

 


समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने सम्मेलन स्थल पर भाजपा नेताओं को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला अध्यक्ष वसीम अहमद की अगुवाई में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर एवं एमएलसी सुरेंद्र चौधरी को मांगपत्र सौंपा। बृज बहादुर ने आश्वासन दिया कि उनके लिए अच्छा करने का प्रयास हो रहा है। इस अवसर पर सुनील तिवारी, घनश्याम दत्त मिश्रा, अतुल द्विवेदी, शरद मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, दशरथ भारती, प्रताप बहादुर सिंह, जय सिंह आदि उपस्थित रहे।


शिक्षामित्रों ने भाजपा नेताओं को सौंपा मांगों का ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link