Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 11, 2023

प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों को टैबलेट की आपूर्ति शुरू

 प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों को टैबलेट की आपूर्ति शुरू

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के 209863 अध्यापकों के लिये टेबलेट खरीद के लिए अनुमोदन प्रदान कर दिया है। साथ ही किस जिले में किस वेंडर को कितने टैबलेट्स की आपूर्ति करनी है इसकी सूची जारी कर दी है।



स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने कहा है कि 99744 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के उपयोगार्थ 02-02 टैबलेट तथा 10,375 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए 01-01 टेबलेट मुहैय्या कराये जा रहे है। जिन विद्यालयों में दो टेबलेट दिए जा रहे हैं उन विद्यालयों में एक टेबलेट प्रधानाध्यापक अथवा इंचार्ज प्रधानाध्यापक को तथा एक टेबलेट वरिष्ठतम अध्यापक को उपलब्ध कराया जायेगा। इसी प्रकार से जिन विद्यालयों में एक टेबलेट दिए जा रहे हैं उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक या इंचार्ज प्रधानाध्यापक को यह टेबलेट दिया जायेगा।



मण्डल का नाम आवंटित टेबलेट


बरेली 13101


मुरादाबाद 11603


सहारनपुर 4877


आगरा 11939


अलीगढ़ 9548


मेरठ 7889


चित्रकूट 6920


झांसी 6045


कानपुर 14827


मण्डल का नाम आवंटित टेबलेट


प्रयागराज 14049


मीरजापुर 7499


वाराणसी 12299


आजमगढ़ 10226


अयोध्या 15524


गोरखपुर 14306


बस्ती 8918


देवीपाटन 13719


लखनऊ 26574

प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों को टैबलेट की आपूर्ति शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link