Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 22, 2023

योजनाओं से रोजगार तक की जानकारी देगा सुपर ऐप ‘ए’

 योजनाओं से रोजगार तक की जानकारी देगा सुपर ऐप ‘ए’

नई दिल्ली। देश में लोगों को सरकारी योजनाओं, रोजगार, अस्पताल की जानकारी के लिए अलग वेबसाइटों पर भटकना नहीं पड़ेगा। सुपर ऐप ए पर ये सारी जानकारी एक ही जगह पर मिल जाएगी।



गूगल, एक्सिस माय इंडिया के साथ मिलकर यह ऐप बना रहा है। इसके लिए गूगल ने एक्सिस माय इंडिया से समझौता किया है। सुपर ऐप की घोषणा पिछले दिनों गूगल फॉर इंडिया इवेंट के दौरान की गई। गूगल क्लाउड ने ऐप बनाने की घोषणा की। इसमें केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सुपर ऐप ए डिजिटल प्लेटफॉर्म एक अरब से ज्यादा लोगों को सशक्त बनाने की ताकत रखता है।


सेवाओं को हासिल करने के लिए लोगों को ऐप पर लॉगइन करना होगा। सभी सेवाएं लोगों को उनकी व्यक्तिगत तथा पारिवारिक प्रोफाइल के आधार पर होगी। ऐप में लोगों को वॉयस एक्टिवेटेड पर्सनल असिस्टेंट की सुविधा होगी, जिससे लोग सवाल पूछ सकेंगे। गूगल क्लाउड के प्रबंध निदेशक बिक्रम सिंह बेदी के अनुसार ए ऐप रीयल टाइम जवाब देने के लिए क्लाउड की वर्टेक्स एआई तकनीक का उपयोग करेगा। यह सुपर ऐप 13 भारतीय भाषाओं में सवाल-जवाब की सुविधा प्रदान करेगा। ऐप भौतिक और डिजिटल जन सुविधा केंद्र की तरह काम करेगा।

योजनाओं से रोजगार तक की जानकारी देगा सुपर ऐप ‘ए’ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link