Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 10, 2023

प्रदेश में 42 एएसपी के तबादले हुए

 प्रदेश में 42 एएसपी के तबादले हुए

लखनऊ। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से जारी कवायद के बीच शनिवार की सुबह सरकार ने 42 एडिशनल एसपी का स्थानांतरण कर दिया।



लखनऊ पश्चिमी के एडिशनल एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा का बाराबंकी उत्तरी में तबादला कर दिया गया है जबकि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त अखिलेश सिंह को उन्नाव भेजा गया। वहीं अखंड प्रताप सिंह का तबादला पीटीएस उन्नाव से लखनऊ कर दिया गया है। बिजनौर के एएसपी (नगर) डॉ प्रवीण रंजन सिंह को दक्षिण सीतापुर, शिवराज को गोण्डा से एएसपी (यातायात) बरेली, संजय राय को अम्बेडकर नगर से प्रतापगढ़, नरेन्द्र प्रताप सिंह 2 को सीतापुर से मुजफ्फरनगर, विशाल पाण्डेय को गौतमबुद्धनगर से अंबेडकर नगर, राधेश्याम राय को प्रशिक्षण मुख्यालय, लखनऊ से गोण्डा भेजा गया है।


प्रदेश में 42 एएसपी के तबादले हुए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link