Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 2, 2023

पुनरीक्षण अर्जी लंबित तो नहीं रोक सकते ग्रेच्युटी

 प्रयागराजः इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि अपराध से बरी होने के आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण अर्जी विचाराधीन होने के आधार पर ग्रेच्युटी या पेंशन निर्धारण नहीं रोका जा सकता। कोर्ट ने नियमानुसार ब्याज सहित पूरी ग्रेच्युटी राशि तत्काल अवमुक्त करने एवं पेंशन तय कर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि ऐसा करने में विफलता की दशा में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी 14 दिसंबर को उपस्थित हों। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने कमाल अहमद खान



की याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता बीएन सिंह राठौर ने बहस की। कहा कि भविष्य निधि व अवकाश नकदीकरण का भुगतान किया गया है, किंतु ग्रेच्युटी राशि का भुगतान रोक लिया गया है और पेंशन निर्धारित नहीं की गई है। केवल अंतरिम पेंशन दी जा रही है। फाइनल रिपोर्ट कोर्ट ने निरस्त कर दी थी और कंप्लेंट केस दर्ज किया। दो अगस्त 2023 को याची को बरी कर दिया गया। इस आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण अर्जी लंबित है। इस कारण ग्रेच्युटी नहीं रोकी जा सकती। याची पेंशन पाने का हकदार है।


The post पुनरीक्षण अर्जी लंबित तो नहीं रोक सकते ग्रेच्युटी appeared first on Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | UPTET .

पुनरीक्षण अर्जी लंबित तो नहीं रोक सकते ग्रेच्युटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link