Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, January 4, 2024

बेसिक शिक्षा: नए साल पर 1178 अध्यापकों को पदोन्नति का मिला तोहफा

 बलरामपुर।तकरीबन 10 वर्षों से बिना पदोन्नति के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे परिषदीय स्कूलों के सहायक अध्यापकों को नए साल पर प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक अथवा जूनियर हाई स्कूल का सहायक अध्यापक बनने का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षकों को ब्लॉक स्तरीय काउंसलिंग के बाद जिला स्तर पर पदोन्नति सूची बनाकर शासन को भेजी गई है। शासन ने 1178 अध्यापकों को पदोन्नति के लिए छह जनवरी को स्कूल आवंटन के लिए विभाग में आमंत्रित किया है।



शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग वर्ष 2011 के अनुसार स्वीकृत पदों पर शिक्षकों की पदोन्नति करने को हरी झंडी दे दी है। छह जनवरी को 1178 अध्यापकों को नए साल पर पदोन्नति की सौगात मिलेगी। जिले में 1165 प्राथमिक, 265 उच्च प्राथमिक के साथ 336 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में लगभग 5500 से अधिक अध्यापक, प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। इनमें करीब दो हजार से अधिक अध्यापकों को 10 वर्षों से पदोन्नति का इंतजार था, जो अब नए साल के शुरुआत में पूरा होने वाला है। बेसिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2011 के अनुसार स्वीकृत 1178 पदों पर पदोन्नति करने का निर्णय लिया है। यह खबर आप अपडेटमार्ट्स डॉट इन पर पढ़ रहे हैं. 


जिसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सिर्फ अध्यापकों को स्कूल आवंटन कर उन्हें कार्यभार ग्रहण करना है। जिले में 664 अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं 504 अध्यापकों को उच्च प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक पदों पर पदोन्नति होना है। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। शासन ने आगामी छह जनवरी को पदोन्नति सूची में शामिल अध्यापकों को बेसिक शिक्षा कार्यालय में विद्यालय आवंटन को लेकर बुलाया है। शासन के अनुसार ऑनलाइन स्कूलों का आवंटन होगा, जिसके बाद उन्हें विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना होगा।यह खबर आप अपडेटमार्ट्स डॉट इन पर पढ़ रहे हैं. 


बेसिक शिक्षा: नए साल पर 1178 अध्यापकों को पदोन्नति का मिला तोहफा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link