Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, January 23, 2024

19 बच्चों को राष्ट्रीय पुरस्कार

 नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले 19 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। मुर्मु ने यहां आयोजित एक समारोह में नौ लड़के और 10 लड़कियों को सम्मानित किया।


राष्ट्रपति ने बच्चों से कम से कम एक खेल खेलने का आग्रह किया। यह पुरस्कार पांच से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को साहस, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल के लिए सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ मंगलवार को बातचीत करेंगे। उत्तर प्रदेश से अनुष्का पाठक को कथा वाचन (धार्मिक पाठ कथन) के लिए और आदित्य यादव को खेल क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया है।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

19 बच्चों को राष्ट्रीय पुरस्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link