Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, January 9, 2024

मजबूत लोकतंत्र के लिए स्कूलों में होंगे कार्यक्रम

 मजबूत लोकतंत्र के लिए स्कूलों में होंगे कार्यक्रम

प्रयागराज, । गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार स्कूलों में मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर उच्च शिक्षा अधिकारी को इसके निर्देश दिए। ध्वजारोहण के बाद सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराया जाएगा। ध्वजारोहण सुबह 830 बजे से होगा। इस दौरान जिलेभर में कार्यक्रम कराए जाएंगे।



इस दौरान सभी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन, राष्ट्रगान होगा। आजाद पार्क में शहीद स्थल, ऐतिहासिक नीम का पेड़, चौक शहीद स्थल व अन्य स्थलों पर सफाई व प्रकाश के प्रबंध की जिम्मेदारी नगर निगम व पीडीए के अफसरों को दी गई है।

मजबूत लोकतंत्र के लिए स्कूलों में होंगे कार्यक्रम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link