Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, January 22, 2024

जनपद के विद्यालयों के संचालन का समय में आंशिक संसोधन

 गोरखपुर: वर्तमान ठण्ड एवं शीत लहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य हित के दृष्टिगत सभी बोर्डों के जनपद में संचालित राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त व स्व० वित्त पोषित समस्त विद्यालयों में दिनांक 23 से 24 जनवरी, 2024 तक कक्षा-पूर्व प्राथमिक के साथ ही कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रातः 09:30 बजे से अपरान्ह 03:30 बजे तक संचालित रहेंगी।


विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा में ही बैठाया जाये। बाहर/खुले में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जायेगा। विद्यार्थियों को ठण्ड से बचाव हेतु प्रत्येक कक्षा में तापमान सामान्य बनाये रखा जाय, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थायें विद्यालय प्रबन्धन द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। 



जनपद के विद्यालयों के संचालन का समय में आंशिक संसोधन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link