Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, January 10, 2024

आफत : यूपी में शीतलहर अभी और सताएगी, आज भी बूंदाबांदी की संभावना

 हिमालयी क्षेत्रों से आ रही उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा ने उत्तर प्रदेश में दिन में भी गलन और ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार अब रात के तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश के विभिन्न अंचलों में रात का तापमान दो से तीन डिग्री गिर सकता है। मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार हैं।



पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में फिर ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार दोपहर को मौसम बदला। देर शाम तक कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई तो कहीं फुहारें पड़ीं। बर्फीली हवा लगातार चलती रही जिससे दिन का अधिकतम तापमान 4.0 डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव बुधवार की दोपहर तक जारी रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मध्य और दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है। इसी वजह से बूंदाबांदी हुई।


मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा:


बरेली व आगरा मण्डलों में दिन के तापमान में काफी कमी दर्ज की गई। आगरा मण्डल में दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रहा जबकि बरेली व मेरठ मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। राज्य में सबसे कम रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया।



उत्तर भारत में कंपकंपी

पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड में ठंड की स्थिति बरकरार है। मंगलवार को कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच बीते 24 घंटे में कई इलाकों में बारिश हुई। कश्मीर में शीतलहर की स्थिति जारी है। घाटी में अभी भी तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।


उड़ानों पर भी असर


04


09


● बर्फीली हवा से ठंड में इजाफा, कई इलाकों में हुई बारिश


● बादलों की आवाजाही के बीच आज भी बूंदाबांदी की संभावना


आज छाएगा घना कोहरा, सर्द हवा और गलन बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में बुधवार को सुबह घना कोहरा हो सकता है। साथ ही बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद गलन बढ़ेगी। हवा में भी तेजी आएगी। रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।


कोहरे और खराब मौसम के कारण मंगलवार को फिर चार उड़ानें निरस्त हुईं। करीब 13 विमान तय समय से लेट हुए जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आफत : यूपी में शीतलहर अभी और सताएगी, आज भी बूंदाबांदी की संभावना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link