Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, February 29, 2024

अब बिना गलती के एक बार में ही पेंशनरों को पूरा भुगतान

 लखनऊ। पेंशनरों को बिना परेशानी समय से पेंशन का भुगतान होगा। एक ही बार में पेंशन बिल्कुल सही बनेगी और सभी देयकों का भुगतान बिना गलती किया जाएगा। बार-बार दौड़भाग का झंझट खत्म होगा। पेंशन समस्याओं को जल्द दूर करने के लिए पेंशन निदेशालय के नए भवन का शुभारंभ वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इसका फायदा 12 लाख से ज्यादा पेंशनरों को मिलेगा।

इंदिरा नगर में वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान परिसर में पेंशन निदेशालय के नए भवन के उद्घाटन पर वित्त मंत्री ने कहा कि पेंशनरों की पेंशन समय से जारी करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी वजह से पेंशनरों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कर्मियों से कहा कि हमें बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिला है। उनकी सेवा करना आपका कर्तव्य है।


उन्होंने सभी कोषागारों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा मैकैनिज्म बनाना होगा कि पेंशनरों या उनके आश्रितों को दौड़भाग न करना पड़े। नए भवन के साथ ही पेंशन में किसी तरह की गलती से बचा जा सकेगा। उन्हें निर्धारित राशि रामय पर मिले, इसकी व्यवस्था की जाएगी। गलत निस्तारण पर बाद में रिकवरी आदि से बचा जा सकेगा।



वित्त मंत्री ने कहा कि इन्दिरा भवन में पेंशन निदेशालय में पर्याप्त स्थान न होने के कारण बड़े स्थान की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी सहित अन्य भुगतान समय से दिलाने के लिए कृत संकल्प है। पेंशन स्वीकृति की केंद्रीयकृत व्यवस्था के स्थान पर मंडल स्तर पर पेंशन स्वीकृति की विकेन्द्रीकृत व्यवस्था प्रदेश में लागू की गयी।


पेंशन भुगताना को अधिक आसान बनाने के लिए पेंशन स्वीकृति से लेकर पेंशन भुगतान की व्यवस्था को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। पेंशन स्वीकृति की सूचना पेंशनर को ईमेल और मोबाइल से दी जाती है। इस प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्धार लोक निर्माण विभाग ने एक करोड़ रुपये से किया है।

अब बिना गलती के एक बार में ही पेंशनरों को पूरा भुगतान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link