Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, February 24, 2024

सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

 लखनऊ। तीन दिन 13 से 15 डिग्री के बीच झूल रहा पारा शुक्रवार को 11 डिग्री तक चला गया। नतीजतन बीती गुरुवार-शुक्रवार रात से शुक्रवार सुबह तक सर्दी रही। तापमान में यह उतार चढ़ाव अगले एक सप्ताह जारी रहेगा।



शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तक तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह पांच बजे यह 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम पारा 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी। प्रदेश के दक्षिण पूर्व, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा-बारिश होगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का दबाव है। अरब सागर से नम हवा प्रदेश के दक्षिणी हिस्से तक आ रही है। इनके टकराव से कई जिलों में बारिश होगी।

सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link