Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 14, 2024

कॉलेज में प्रधानाचार्य पर बम से हमला, जख्मी

 नैनी कोतवाली क्षेत्र के गंगोत्री नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में बुधवार की दोपहर दो युवकों ने प्रधानाचार्य पर बम से हमला कर सनसनी फैला दी। हमले में प्रधानाचार्य घायल हो गए। बमबाजी से कॉलेज में मौजूद विद्यार्थी सहम गए। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी कैद हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



आदर्श इंटर कॉलेज में बुधवार को दो युवक मास्क पहनकर पहुंचे। दोनों युवक कॉलेज की दूसरी मंजिल पर चढ़कर उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार को बुलाने लगे। दोनों युवक अश्वनी से गालीगलौच करने लगे। बताया गया कि दोनों युवक चार दिन पूर्व एक छात्रा को पीटने पर सवाल करने लगे। उसी दौरान वहां प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद मिश्र आ गए। गाली गलौच का विरोध करते हुए उन्होंने कॉलेज का गेट बंद कराने को कहा। इस पर दोनों हमलावरों ने शिक्षक व प्रधानाचार्य को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक दो बम चलाए। एक बम मिस हो गया, जबकि दूसरा प्रधानाचार्य के बगल दीवार पर टकराया। विस्फोट की आवाज से दहशत फैल गई। हमले में प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद जख्मी हो गए। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गए। शिक्षक प्रधानाचार्य को हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पूरा घटनाक्रम कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मौके पर पहुंचे एसीपी करछना संजय कुमार सिंह व इंस्पेक्टर नैनी ने फुटेज की जांच की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली 

है।

कॉलेज में प्रधानाचार्य पर बम से हमला, जख्मी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link