Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 30, 2024

एक अप्रैल से हो रहे चार जरूरी बदलाव

 नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष यानी 2024-25 की शुरुआत सोमवार से हो रही है। एक अप्रैल से चार प्रमुख वित्तीय बदलाव हो रहे हैं। इनमें म्यूचुअल फंड ईटीएफ, एनपीएस, बीमा से लेकर फास्टैग केवाईसी तक शामिल हैं। ये सभी बदलाव आप पर असर डाल सकते हैं।



फास्टैग ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। आप इस तारीख तक केवाईसी अपडेट नहीं करते हैं तो एक अप्रैल से यह बंद हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक वाहन एक फास्टैग की पहल की है। इसके तहत बिना केवाईसी वाले फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाएंगे।



बीमा पॉलिसी का डिजिटलीकरण


इरडा ने बीमा पॉलिसियों के डिजिटलीकरण को जरूरी कर दिया है। इसके अनुसार, जीवन, स्वास्थ्य और सामान्य बीमा सहित सभी पॉलिसियां इलेक्ट्रॉनिक रूप में जारी होंगी। यह शेयर खरीदने के लिए डीमैट खातों की तरह काम करेगा। इसके बिना कोई पॉलिसी जारी नहीं होगी।



एनपीएस : नया लॉग-इन नियम


पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण नेशनल पेंशन प्रणाली (एनपीएस) खातों के लिए एक अप्रैल को एडवांस सुरक्षा प्रणाली पेश करेगा। 

इसके लिए एनपीएस की सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी तक पहुंचने वाले सभी पासवर्ड-आधारित ग्राहकों को दो बार सत्यापन से गुजरना होगा। इसके बिना आप अपने खाते का लॉग-ईन नहीं कर सकते हैं।

एक अप्रैल से हो रहे चार जरूरी बदलाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link