Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 27, 2024

शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की पत्नी को मिलेगी असाधारण पेंशन, मूल वेतन के बराबर पेंशन की मंजूरी

 लखनऊ। वाराणसी के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर में हत्या के बाद शिक्षकों की मांग पर शासन ने इस मामले में असाधारण पेंशन स्वीकृत कर दी है। अब धर्मेंद्र कुमार की पत्नी को उनके मूल वेतन के बराबर पेंशन (कार्यकाल पूरा होने तक) दी जाएगी। इसके बाद उन्हें सामान्य पेंशन मिलेगी।


गौरतलब है कि शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या के बाद माध्यमिक के शिक्षकों ने बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद शासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 25 लाख का मुआवजा स्वीकृत किया। इसके बाद भी शिक्षकों की नाराजगी कम नहीं हुई। 23 मार्च से उन्होंने दोबारा मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया था। वह धर्मेंद्र कुमार के परिवार को दो करोड़ का मुआवजा, शिक्षकों से गैर शैक्षणिक काम न लिए जाने व धर्मेंद्र कुमार की पत्नी को पेंशन के रूप में पूरा वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार ने असाधारण पेंशन स्वीकृत किए जाने की स्वीकृति दी।





शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की पत्नी को मिलेगी असाधारण पेंशन, मूल वेतन के बराबर पेंशन की मंजूरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link