Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 8, 2024

जूनियर एडेड की 1894 पदों की शिक्षक भर्ती चुनाव बाद पूरी होने की उम्मीद


राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : जूनियर एडेड की 1894 पदों की अटकी शिक्षक भर्ती चुनाव बाद पूरी किए जाने की मांग फिर शुरू हुई है। इसके लिए जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने लखनऊ में अधिकारियों से मुलाकात की। संशोधित परिणाम घोषित किए जाने के बावजूद डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय से यह भर्ती अटकी है। अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि आश्वासन पूरा नहीं किया गया तो



सफल 43,000 से ज्यादा अभ्यर्थी अनवरत धरना देंगे। संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय के नेतृत्व में प्रतियोगी छात्रों के एक शिष्टमंडल ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में अधिकारियों से बताया कि छह सितंबर 2022 को परिणाम दिए जाने के बाद भी भर्ती पूरी नहीं हुई है। 1894 पदों के लिए 17 अक्टूबर 2021 को हुई परीक्षा में 43,610 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसमें स. अध्यापक पद के लिए 42,066 तथा प्रधानाध्यापक पद को सफल अभ्यर्थियों की संख्या 1544 है।

जूनियर एडेड की 1894 पदों की शिक्षक भर्ती चुनाव बाद पूरी होने की उम्मीद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link