Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 19, 2024

प्रेम विवाह के बाद विद्यालय पहुंचे शिक्षक शिक्षिका से कथित प्रेमिका ने की मारपीट

 प्रेम विवाह के बाद विद्यालय पहुंचे शिक्षक शिक्षिका से कथित प्रेमिका ने की मारपीट

बीकोठी प्रखंड के बड़हरा पंचायत के वार्ड-4 के प्राथमिक विद्यालय जंगलटोला में मंगलवार को प्रेम विवाह के बाद स्कूल पहुंचे शिक्षक-शिक्षिका को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक ही स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका के प्रेम विवाह से ग्रामीण बिफर गए और उन्होंने इससे यहां पढ़ने वाले बच्चों पर गलत असर पड़ने की बात कहते हुए उन्हें अन्यत्र ट्रांसफर कराने की सलाह दी। इसी बीच मधेपुरा जिले के किशन रतवा थाना क्षेत्र के कौदराघाट गांव निवासी एक युवती पूजा कुमार अपने जीजा पलटन कुमार कुमार के साथ वहां पहुंच गई और उसने खुद को शिक्षक की प्रेमिका बताते हुए हंगामा किया। यही नहीं वह शिक्षक और शिक्षिका के साथ मारपीट भी करने लगी। जिसे लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़वाया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी मौज में शिक्षिक-शिक्षिका व उसकी कथितप्रेमिका को स्कूल से वापस भेजा।



प्राथमिक विद्यालय जंगलटोला केशिक्षक रंगरा निवासी इंन्द्रानंद कुमार ने स्कूल की ही शिक्षिका पटना निवासी वृश्चिका से 5 जून को पूरण देवी मंदिर, पूर्णिया में प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद मंगलवार को शिक्षिका अपने पिता मोहन कुमार, पति सह शिक्षक इंन्द्रानंद कुमार, ससुर दिनेश मंडल एवं देवर के साथ विद्यालय पहुंची। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए और उनका विरोध करने लगे। ग्रामीण पन्ना लाल मंडल, संचित मंडल, संजय मंडल, दिलीप मंडल, वार्ड सदस्य बाबूलाल हेंब्रम, सचिव नूतन देवी, सोनी देवी, सुनिता देवी, कलावती देवी, निक्की देवी उर्फ टुलटुल देवी आदि ने बताया कि दोनों ने विद्यालय से भाग कर शादी कर ली है। इससे बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों शिक्षक यहां से तबादला कर दूसरे विद्यालय चले जाएं। ग्रमीणों ने पंचायत मुखिया सुनिती रंजन को मोबाइल फोन पर इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुखिया पति राजीव रंजन वार्ड सदस्य अरविंद कुमार के साथ विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने शिक्षक इंन्द्रानंद कुमार के बारे में सारी जानकारी उन्हें दी। 


जीजा के साथ पहुंची कथित प्रेमिका ने दहेज में परिजन से 2 लाख रुपए लेने का आरोप इसी बीच मधेपुरा जिले के कौदराघाट गांव से पूजा कुमारी अपने जीजा पलटन कुमार के साथ मोटरसाइकिल से विद्यालय पहुंच गई। उसने खुद को शिक्षिक इंद्रानंद कुमार की प्रेमिका बताया। पूजा ने बताया कि इंद्रानंद कुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। यही नहीं, उसने दहेज के नाम पर परिजन से 2 लाख रुपया भी लिया है। वह इस मामले में न्यायलय का भी दरवाजा खटखटाएगी। अपनी आपबीती बताते-बताते रोते हुए पूजा शिक्षक इंन्द्रानंद कुमार के पास पहुंच गई और उससे शादी करने के लिए कहने लगी। वहां पत्नी सह शिक्षिका वृश्चिका मौजूद थी,जिसके कारण तीनों आपस में भिड़ गए। पूजा ने शिक्षक व शिक्षिका को थप्पड़ से मारने भी लगी। इसी क्रम में शिक्षिका वृश्चिका का चश्मा भी टूट गया और बेसुध होकर नीचे भी गिर गई। हालांकि कुछ ही देर में वह संभल गई। शिक्षिका वृश्चिका ने कहा कि दोनों ने परिजनों की खुशी से प्रेम विवाह किया है। प्रेम विवाह करना गुनाह कोई तो नहीं है। दूसरी ओर, अपने पर लगे आरोपों से इंकार करते हुए शिक्षक इंन्द्रानंद कुमार ने कहा कि पूजा कुमारी दूर की संबंधी हैं। मुझ उन्होंने कर्ज के रूप में उनके परिजन से रुपया लिया है।








प्रेम विवाह के बाद विद्यालय पहुंचे शिक्षक शिक्षिका से कथित प्रेमिका ने की मारपीट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link