डाक विभाग की ओर से बिहार डाक सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों के 2558 पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। ये रिक्तियां जीडीएस की तीन वर्गों के लिए निकाली गई है। इनमें ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक का पद शामिल है। दसवीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर
सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है। पांच अगस्त तक आवदेन लिए जाएंगे। 6 से 8 अगस्त तक आवेदन में हुई त्रुटियों में सुधार का मौका मिलेगा। योग्य उम्मीदवार डाक विभाग की
आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline. gov. in पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों का अपना पंजीयन करना होगा। अलग-अलग श्रेणियों में रिक्तियां निकाली गई हैं। आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष वहीं अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। आवेदकों का चयन दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। परिमंडल की ओर से अंकों के आधार पर मेधा सूची जारी की जाएगी। दस्तावेजों को सत्यापन के बाद नियुक्ति होगी।
05 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी
■ 6 से 8 अगस्त तक आवेदन में
त्रुटियों का कर सकेंगे सुधार दसवीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

