Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 17, 2024

हर माह 10 विद्यालयों के खाने की परखी जाएगी गुणवत्ता

 बरेली। पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की संवेदनशीलता देखते हुए प्रत्येक माह विद्यालयों के भोजन की गुणवत्ता जांची जाएगी।



 जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रत्येक माह रैंडम आधार पर चयनित कम से कम 10 स्कूलों के भोजन के नमूने लेकर उनकी जांच करेंगे। इसकी रिपोर्ट टास्क फोर्स की बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। इसकी एक प्रति बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी।

हर माह 10 विद्यालयों के खाने की परखी जाएगी गुणवत्ता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link